26 May 2026, Tue
Breaking

आगामी उर्स मेले के दृष्टिगत ज़िलाधिकारी एंव वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने किया कलियर मेला क्षेत्र का निरीक्षण अधीनस्थ अधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

आगामी उर्स मेला पिरान कलियर को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराए जाने हेतु आज जिलाधिकारी हरिद्वार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा पिरान कलियर क्षेत्र का निरीक्षण किया गया साथ ही कलियर थाने की प्रस्तावित भूमि का अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ भौतिक निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मेला क्षेत्र की व्यवस्थाओं का जायज़ा लेते हुए पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विशेष रूप से यातायात व्यवस्था, सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, साफ–सफाई, पेयजल आपूर्ति, प्रकाश व्यवस्था एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की तैयारियों की समीक्षा की गई।

अधिकारियों ने यह भी निर्देश दिए कि मेला क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाए तथा सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखी जाए।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की, क्षेत्राधिकारी रुड़की, थानाध्यक्ष कलियर के साथ साथ पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!