हरिद्वार। भारी वर्षा के बावजूद कप्तान मेले पर निगाह रखने के लिए सडकों पर हैं मौजूद। बच्चे बूढ़े नौजवान सभी की जुबां पर है केवल और केवल शिव का नाम, यह शिव भक्त भोले की धुन में कर रहे हैं अपने-अपने नगरों और कस्बों की तरफ प्रस्थान।

जिला प्रशासन के अनुसार 4 करोड़ शिवभक्त कावड़िया अब तक पवित्र गंगाजल लेकर हरिद्वार से प्रस्थान कर चुके हैं , इस बार कांवड़ मेले में व्यवस्थाओं को लेकर सभी ने जिला व पुलिस प्रशासन की प्रशंसा की है।नींद मखमली बिस्तरों पर ही नही सडकों पर भी आ जाती है ये शिव भक्त थक कर जहां जगह मिलती है वहीं विश्राम कर लेते हैं।

दोनों ही अधिकारियों चाहे जिलाधिकारी हो या वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हों इन दोनों के आपसी तालमेल के कारण ये दोनों रात दिन एक कर पूरे मेले का निरीक्षण समय-समय पर करते रहे और अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को शांतिपूर्वक और शिव भक्तों के साथ मित्रवत व्यवहार करने की सीख देते रहे।

इसी का परिणाम है की हरिद्वार में इस बार किसी भी चौराहे पर चाहे वह सिंह द्वार हो चाहे वह शंकराचार्य चौराहा हो या भीमगोडा हो कहीं भी शिव भक्त कांवरियों व पुलिस कर्मियों के बीच कोई विवाद नही सुनाई पड़ा। इसके लिए जिला व पुलिस प्रशासन के साथ-साथ इन दोनों ही अधिकारियों की टीम बधाई की पात्र है।

आज का दिन बहुत ही धैर्य व संयम से काम लेने वाला दिन होगा, आज सारा दिन और सारी रात शिव भक्ति कांवरिये हरिद्वार आते रहेंगे और पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने नगरों की ओर प्रस्थान करते रहेंगे, कल 11 अगस्त को बाबा भोलेनाथ के शिवालियों में बाबा का महा जलाभिषेक होगा , बाबा का जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं की मनोकामनायें बाबा भोलेनाथ पूर्ण करते हैं।

कुछ लोग इस मेले में उपद्रवी भी आ जाते हैं ऐसे लोगों की संख्या बहुत कम होती है, और ऐसे लोग समस्त शिवभक्त कांवरियों को बदनाम करते हैं। जो की निंदनीय है लेकिन ऐसे लोगों की संख्या बहुत ज्यादा नहीं होती है, इस बार भी दो-चार घटनाएं ऐसी हुई है जो अप्रिय कहीं जा सकती हैं। अन्यथा मेले में अभी तक पूरी तरीके से शांति बनी हुई है।
और निर्विघ्न रूप से भोले का जलाभिषेक करने के लिए शिव भक्त पवित्र गंगा जल लेकर हरिद्वार से प्रस्थान कर रहे हैं, सुरक्षा कर्मियों ने सुरक्षा के चाक चौबंद प्रबंध किए हैं।पुलिस की कई गुप्तचर इकाइयां चप्पे चप्पे पर तैनात हैं।

