23 Aug 2026, Sun

पुलिस अधीक्षक अपराध निशा यादव एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा अस्पताल में ली गयी अभियुक्त से जानकारी

रुड़की पुलिस एवं बदमाशों के बीच देर रात्रि में हुई मुठभेड़ एक बदमाश के पैर में लगी गोली,

बदमाश को लाया गया रुड़की सिविल हॉस्पिटल, मौके पर दो बदमाश फरार पुलिस की कांबिंग जारी

रुड़की। कल ठेके कारोबारी की हत्या के मामले में पुलिस द्वारा लगातार अलग-अलग टीम गठित कर कार्यवाही जारी थी, देर रात्रि मुखबिर की सूचना पर बाइक सवार तीन लोगो का पुलिस टीम द्वारा पीछा किया गया,नगला इमरती के पास बाइक सवार तीन लोगो को घेर कर पकड़ने की कोशिश की गई तो उनके द्वारा पुलिस पार्टी पर फायर किए गए जिस पर पुलिस पार्टी की जवाबी कार्रवाई में एक व्यक्ति सौरभ पुत्र देशराज निवासी ढडेरा घायल हुआ है जिसका उपचार चल रहा है।

घायल बदमाश द्वारा बताया गया कि कल जो अमन की हत्या की गई थी वह हम तीन लोगों द्वारा द्वारा की गई है। मौके से भागे हुए दो बदमाशों की तलाश में कॉम्बिग की जा रही हैl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!