
*आयुक्त गढ़वाल मंडल आनंद स्वरूप एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सीसीआर स्थित मेला कंट्रोल रूम पहुंचकर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भीड़ प्रबंधन एवं व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण*
*जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट को स्नान पर्व के दौरान पूरी सतर्कता बरतने, भीड़ नियंत्रण एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के दिए निर्देश*
*हरिद्वार, 24 नवंबर 2026*
कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व को सकुशल, निर्विघ्न एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं मुस्तैद है। स्नान पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन द्वारा व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। इसी क्रम में आयुक्त गढ़वाल मंडल श्री आनंद स्वरूप एवं जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित ने मेला नियंत्रण भवन (सीसीआर) स्थित मेला कंट्रोल रूम पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस दौरान आयुक्त एवं जिलाधिकारी ने कंट्रोल रूम में स्थापित सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से हरकी पैड़ी एवं विभिन्न गंगा घाटों सहित प्रमुख स्नान स्थलों पर श्रद्धालुओं की आवाजाही और भीड़ की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों से विभिन्न क्षेत्रों में भीड़ की स्थिति, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की गई व्यवस्थाओं की जानकारी ली। अधिकारियों को निर्देशित किया कि सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सभी प्रमुख स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जाए तथा किसी भी स्थान पर भीड़ का दबाव बढ़ने की स्थिति में तत्काल आवश्यक कदम उठाए जाएं।

