25 Mar 2026, Wed

कुंभ मेला 2027: श्रद्धालुओं के साथ ही मेला ड्यूटी पर आने वाले पुलिसकर्मियों के लिए भी बेहतर सुविधाओं पर फोकस

महिला पुलिसकर्मियों के लिए बन रही है 100 बेड की बैरक

पुलिस कर्मियों के लिए 300 बेड की बैरक बनाने का प्रस्ताव

अग्निशमन कर्मियों के लिए भी बैरकों के निर्माण की कवायद

अपर मेलाधिकारी ने अधिकारियों की टीम के साथ स्थलीय निरीक्षण कर स्थान की उपयुक्तता परखी

हरिद्वार, 25 मार्च 2026

कुंभ मेला-2027 में आने वाले श्रद्धालुओं के साथ ही बाहर से मेला ड्यूटी पर आने वाले पुलिसकर्मियों की सुविधाओं पर भी शासन-प्रशासन ने विशेष ध्यान केंद्रित किया है। मेला ड्यूटी के दौरान तैनात किए जाने वाले पुलिस एवं अग्निशमन कर्मियों को बेहतर आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्थायी बैरकों के निर्माण कार्य को प्राथमिकता दी जा रही है। इसके तहत विभिन्न स्थानों पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त बैरकों का निर्माण तेजी से किया जा रहा है।

रोशनाबाद स्थित पुलिस लाइन में महिला पुलिसकर्मियों के लिए 100 बेड क्षमता की बैरक का निर्माण कराया जा रहा है, जिसका कार्य प्रगति पर है। यह बैरक विशेष रूप से महिला कर्मियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए डिजाइन की गई है, जिसमें सुरक्षा, स्वच्छता और अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। इसके अलावा ऋषिकेश स्थित भद्रकाली पुलिस चौकी में भी पुलिसकर्मियों के लिए बैरक का निर्माण किया जा रहा है।

कुंभ मेला की व्यवस्थाओं के तहत हरिद्वार में पुलिसकर्मियों के लिए 300 बेड क्षमता की एक बड़ी बैरक के निर्माण का प्रस्ताव भी तैयार किया गया है। इसके साथ ही अग्निशमन कर्मियों के लिए अलग से बैरकों के निर्माण की योजना है, ताकि आपातकालीन सेवाओं में लगे कर्मचारियों को भी बेहतर सुविधा मिल सके। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने के बाद कुंभ मेला, कांवड़ मेला तथा वर्षभर आयोजित होने वाले प्रमुख स्नान पर्वों के दौरान अन्य जिलों एवं राज्यों से आने वाले सुरक्षा कर्मियों को रहने की बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *