25 May 2026, Mon
Breaking

हरिद्वार के शिवालिक नगर में ग्राहक बनकर आए लुटेरे ने दुकानदार के गले से चेन झपट ली, और फरार हो गया

हरिद्वार

हरिद्वार के शिवालिक नगर में ग्राहक बनकर आए लुटेरे ने दुकानदार के गले से चेन झपट ली, और फरार हो गया। बाइक पर सवार बेखौफ दो लुटेरे रानीपुर कोतवाली क्षेत्र की पोश कॉलोनी शिवालिक नगर के एस क्लस्टर के शील फार्मेसी नाम के मेडिकल स्टोर पर ग्राहक बनकर पहुंचे। इस दौरान एक युवक हेलमेट पहनकर दुकानदार में पहुंचा और कुछ सामान खरीदने का बहाना बनाने लगा।

जैसे ही दुकानदार सामान उठाने के लिए मुड़ा, पलक झपकते ही लुटेरे ने दुकानदार पर हमला कर दिया और दुकानदार के गले से सोने की चेन झपटली। चैन झपटते ही दोनों लुटेरे बाइक पर बैठकर फरार हो गए। इस घटना से इलाके में सनसनी मची हुई है। पीड़ित दुकानदार की शिकायत पर रानीपुर कोतवाली में अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!