20 Sep 2026, Sun

कुंभ मेला-2027 की तैयारियां तेज, निर्माणाधीन पुलों की प्रगति और गुणवत्ता का अधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षण

हरिद्वार। कुंभ मेला-2027 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए मेला क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों को निर्धारित समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने की दिशा में मेला प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है।

इसी क्रम में मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने शनिवार को मेला क्षेत्र में विभिन्न निर्माणाधीन पुलों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने निर्माण कार्यों की प्रगति के साथ ही निर्माण की गुणवत्ता का भी जायजा लिया।

निरीक्षण टीम ने खड़खड़ी श्मशान घाट जाने वाले मार्ग पर सूखी नदी में कॉजवे के स्थान पर 1321.96 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन डबल लेन पुल का निरीक्षण किया। इसके बाद मायापुर स्कैप चैनल पर दक्षद्वीप एवं बैरागी कैंप को जोड़ने के लिए पूर्व निर्मित सेतु के डाउन स्ट्रीम में 1246.09 लाख रुपये की लागत से बनाए जा रहे 60 मीटर स्पान बो-स्ट्रीम स्टील गर्डर डबल लेन पुल के निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता को परखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!