20 Sep 2026, Sun

मल्लिकार्जुन खड़गे के अपमान के विरोध में कल देहरादून में कांग्रेस करेगी प्रदर्शन, कांग्रेस के प्रदर्शन के विरोध में बीजेपी भी उतर सकती है मैदान में

देहरादून। देहरादून में कल राज्य भर से कॉंग्रेस कार्यकर्ता पहुंचेंगे और एक विशाल प्रदर्शन का आयोजन देहरादून में किया जायेगा , इस प्रदर्शन के पीछे मुख्य कारण मल्लिकार्जुन खड़गे राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय कांग्रेस पार्टी के पिछले दिनों हल्द्वानी आगमन के बाद कुछ लोगों द्वारा सभा समाप्त होने के बाद मंच का शुद्धिकरण किए जाने के विरोध में यह प्रदर्शन किया जा रहा है

मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस मंच शुद्धिकरण को अपना अपमान बताते हुए की मैं दलित हूँ इस लिये मंच का शुद्धिकरण किया गया , इस प्रकरण को राज्यसभा में भी उठाया गया था, लेकिन मल्लिका अर्जुन खरगे की तरफ से की गई शिकायत पर अभी तक कोई कार्यवाही उत्तराखंड में नहीं हुई है।

जबकि संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के विरुद्ध एक व्यक्ति की तहरीर पर एससी एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, एसएसपी नैनीताल के अनुसार इस मामले की अभी जांच चल रही है जांच के बाद ही क्या निर्णय निकलकर सामने आता है वह मीडिया को बता दिया जाएगा।

कल कांग्रेस के धरना प्रदर्शन के साथ-साथ ही ऐसी सूचनाओं भी आ रही है कि भाजपा भी राज्य में कांग्रेस के विरोध में आंदोलन छेड़ सकती है, कल के देहरादून में कांग्रेस के धरना प्रदर्शन में कांग्रेस के केंद्रीय नेताओं के भी आने की संभावना है।

मल्लिकार्जुन खड़गे के अपमान के विरोध में कल देहरादून में कांग्रेस करेगी प्रदर्शन, कांग्रेस के प्रदर्शन के विरोध में बीजेपी भी उतर सकती है मैदान में ।

देहरादून

देहरादून में कल राज्य भर से कॉंग्रेस कार्यकर्ता पहुंचेंगे और एक विशाल प्रदर्शन का आयोजन देहरादून में किया जायेगा , इस प्रदर्शन के पीछे मुख्य कारण मल्लिकार्जुन खड़गे राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय कांग्रेस पार्टी के पिछले दिनों हल्द्वानी आगमन के बाद कुछ लोगों द्वारा सभा समाप्त होने के बाद मंच का शुद्धिकरण किए जाने के विरोध में यह प्रदर्शन किया जा रहा है।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस मंच शुद्धिकरण को अपना अपमान बताते हुए की मैं दलित हूँ इस लिये मंच का शुद्धिकरण किया गया , इस प्रकरण को राज्यसभा में भी उठाया गया था, लेकिन मल्लिका अर्जुन खरगे की तरफ से की गई शिकायत पर अभी तक कोई कार्यवाही उत्तराखंड में नहीं हुई है।

जबकि संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के विरुद्ध एक व्यक्ति की तहरीर पर एससी एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, एसएसपी नैनीताल के अनुसार इस मामले की अभी जांच चल रही है जांच के बाद ही क्या निर्णय निकलकर सामने आता है वह मीडिया को बता दिया जाएगा,

कल कांग्रेस के धरना प्रदर्शन के साथ-साथ ही ऐसी सूचनाओं भी आ रही है कि भाजपा भी राज्य में कांग्रेस के विरोध में आंदोलन छेड़ सकती है, कल के देहरादून में कांग्रेस के धरना प्रदर्शन में कांग्रेस के केंद्रीय नेताओं के भी आने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!