12 Aug 2026, Wed

देर रात्रि पुलिस एवं बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़

एक बदमाश के पांव में लगी गोली दूसरा फरार

फरार अभियुक्त के लिए पुलिस टीम की कांबिंग जारी

देर रात्रि थानाध्यक्ष बुग्गावाला चैकिंग के दौरान

बंजारावाला की ओर से सरकारी मोबाइल वाहन से गश्त करते हुए जा रहे थे तो रास्ते में ही दो मोटर साइकिल सवार ग्राम बंजारावाला की ओर से आते हुए दिखाई दिये संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस द्वारा इनको रूकने का इशारा किया तो पुलिस कर्मचारीगण की ओर इनके द्वारा जान से मारने की नियत से तमंचे से फायर झोंक दिया गया, जिसमें कर्मचारीगण बाल बाल बचे, बदमाशों को ललकारते हुए बचाव में फायरिंग की गई, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया, जबकि दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया है।

बाइट-SSP सर (बुग्गावाला मुठभेड़)

घायल बदमाश से नाम व पता पूछने पर अपना नाम लुकमान पुत्र गुफरान निवासी ग्राम गोकुलवाला थाना बुग्गावाला जिला हरिद्वार बताया जिसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, 02 खोखा कारतूस, 02 जिंदा कारतूस व दिनांक-09.06.2026 को अमानतगढ़ फैक्ट्री में हुई फायरिंग की घटना से सम्बंधित पीडित का मोबाईल फोन बरामद हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!