26 Jul 2026, Sun

आईटीआई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिस्टल व दो तमंचों सहित अभियुक्त मोहम्मद अलीम गिरफ्तार , साथी फरार

फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी को पुलिस की दबिश लगातार जारी

थाना आईटीआई पुलिस को मिली बड़ी सफलता वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जनपद उधमसिंहनगर की पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है। इसी क्रम में थाना आईटीआई पुलिस ने एक बार फिर अवैध असलहों की सप्लाई में लिप्त एक शातिर को दबोचा है।

थाना आईटीआई पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर शिवलालपुर अमर झंडा–गुलड़िया रोड से रामपुर मानपुर दत्त गांव की ओर जाने वाली सड़क पर दबिश दी। पुलिस टीम ने मौके से मौ० आलिम पुत्र मौ० हनीफ निवासी ग्राम बांसखेड़ा थाना आईटीआई (उम्र 25 वर्ष) को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के पास से एक पिस्टल 32 बोर मय 01 खोखा कारतूस व 01 जिन्दा कारतूस, तथा दो तमंचे 315 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस बरामद किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!