26 May 2026, Tue
Breaking

एसएसपी सहित अन्य अधिकारियों द्वारा वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

हरिद्वार

वातावरण को स्वच्छ बनाने हेतु लगातार वृक्षारोपण कर रही हरिद्वार पुलिस

 

हरिद्वार पुलिस द्वारा शहर की हरियाली और सौंदर्य बढ़ाने के लिए विभिन्न स्तर पर वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने हेतु लगातार वृक्षारोपण किया जा रहा है।

 

इसी क्रम में आज दिनांक 11 अगस्त को ल्यूमिनस कंपनी के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल द्वारा पुलिस लाइन रोशनाबाद में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

 

ल्यूमिनस कंपनी के सहयोग से आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में लगभग 150 फलदार और छायादार पौधे लगाए गए। इन वृक्षों को लगाने से न केवल शहर की सुंदरता बढ़ती है, बल्कि ये वृक्ष पर्यावरण संतुलन और जैव विविधता को भी बढ़ावा देते हैं।

 

हरिद्वार पुलिस हरिद्वार की आम जनता से अपील करती है कि वह अपने आसपास इस बरसात के सीजन में अधिक से अधिक फलदार एवं छायादार वृक्षों का पौधारोपण करें एवं एक स्वच्छ वातावरण बनाए रखने हेतु सकारात्मक प्रयास जरूर करेंl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!