25 Mar 2026, Wed

कथावाचक जया किशोरी एक सप्ताह पूर्व परमार्थ आश्रम में आकर स्वामी रवि शंकर जी से मिलि थी, यहां उन्होंने बाकायदा ऋषिकेश नगर का स्कूटर पर भ्रमण भी किया

ऋषिकेश । ऋषिकेश में परमार्थ निकेतन के स्वामी चिदानंद के यहां आए दिन देश भर के सेलिब्रिटी आते रहते हैं ,जिसमें कथावाचक जया किशोरी जी का भी नाम शामिल है, जया किशोरी जी कई बार स्वामी चिदानंद मुनि जी से मिलने ऋषिकेश उनके आश्रम आ चुकी हैं। अभी 4 दिन पूर्व भी जया किशोरी जी चिदानंद जी के परमार्थ आश्रम में आई हुई थी। और यहां उन्होंने श्री श्री रविशंकर जी से भी भेंट की थी। साथ ही गंगा आरती में भी उन्होंने भाग लिया था ।

कुछ लोगों का यह भी कहना है की जया किशोरी जी ने एक स्कूटर पर बैठकर ऋषिकेश के कई इलाकों का भ्रमण भी किया था और भृमण करते समय उन्होंने अपने मुख पर मास्क लगा रखा था। लेकिन हम इस बात की इसलिए पुष्टि नहीं कर पा रहे हैं क्योंकि हमारे पास इसका कोई प्रमाण नहीं है ।लेकिन अगर उन्होंने ऋषिकेश में ऋषिकेश सहर का भ्रमण किया था ।तो इसमें कोई बुराई भी नहीं है। जो सेलिब्रिटी होते हैं, जिनको पूरे देश के लोग जानते हैं उनका भी अपना मन होता है ।की वह जिस धार्मिक शहर में आए हैं।

उसका भ्रमण करें , अगर वह मुंह पर मास्क लगाकर स्कूटर पर बैठकर भ्रमण करते हैं तो इसमें कोई बुराई भी नहीं है। क्योंकि आए दिन यह सुनने को मिलता रहता है, कि फलानी हीरोइन बुर्का पहनकर फिल्म देखने गई थी। या बुर्का पहनकर वह हीरोइन किसी चौराहे पर पानी बतासे या चाट खाने पहुंची हुए थी, एक चीज और सामने आई है की मैडम के साथ एक पंजाब के संगीतकार गीतकार को भी देखा गया था ऐसा भी लोग ही बताते हैं ।हो सकता है किसी एलबम की शूटिंग के लिए लोकेशन देखने के लिए दोनों लोग शहर का भ्रमण करने के लिए निकले हो इसमें कोई बुराई भी नहीं है। क्योंकि जया किशोरी जी की कथा सुनाते समय कई एल्बम आ चुकी हैं ।हो सकता है वह ऋषिकेश में भी कोई एल्बम बनाना चाहती हो।और लोकेशन की तलाश में निकली हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *