20 Sep 2026, Sun

धर्मनगरी हरिद्वार पहुंचे नवजोत सिंह सिद्धू, दक्षेश्वर महादेव मंदिर में किया पूजन-अर्चन, श्रीमहंत रविन्द्र पुरी से लिया आशीर्वाद

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में गुरुवार को पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चर्चित राजनेता नवजोत सिंह सिद्धू ने हरिद्वार पहुंचकर विभिन्न मंदिरों में दर्शन-पूजन किए। इस दौरान उन्होंने कनखल स्थित पौराणिक श्री दक्षेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का विधिवत पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

भगवान दक्ष की नगरी के रूप में प्रसिद्ध कनखल स्थित श्री दक्षेश्वर महादेव मंदिर में नवजोत सिंह सिद्धू ने विशेष पूजा की और जलाभिषेक कर देश की सुख-समृद्धि एवं विश्व शांति की कामना की। मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं ने भी सिद्धू का स्वागत किया। मंदिर के श्रीमहंत रविन्द्र पुरी महाराज ने उन्हें प्रसाद और भगवान दक्षेश्वर का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

हरिद्वार प्रवास के दौरान सिद्धू ने अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रविन्द्र पुरी महाराज से भी मुलाकात की। दोनों के बीच काफी देर तक धर्म, अध्यात्म, सनातन संस्कृति और भारतीय परंपराओं को लेकर चर्चा हुई।

इस अवसर पर श्रीमहंत रविन्द्र पुरी महाराज ने उन्हें आशीर्वाद देते हुए कहा कि भारत की आध्यात्मिक संस्कृति पूरे विश्व को शांति और मानवता का संदेश देती है। इससे पूर्व नवजोत सिंह सिद्धू ने हरिद्वार की अधिष्ठात्री मां माया देवी मंदिर में भी दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इसके अलावा उन्होंने आनंद भैरव मंदिर में भी मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!