हरिद्वार।
हरिद्वार में पुष्पक गैस एजेंसी को जिलाधिकारी के आदेश पर जिला पूर्ति अधिकारी ने नोटिस दिया है, एजेंसी का कर्मचारी गैस सिलेंडर में हेराफेरी कर रहा था।
जिसका वीडियो वायरल होने पर शिकायत जिलाधिकारी मयूर दिक्षित को मिली जिसपर जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को जाँच के आदेश दिए थे, इससे पूर्व भी इसी एजेंसी के दो कर्मचारी गैस सिलेंडर में गैस की हेराफेरी करते हुए पकड़े जा चुके है।

