25 May 2026, Mon

ना जीएसटी न सेल टैक्स न इंकम टैक्स हो रहा है करोड़ों की टैक्स चोरी का कारोबार , रेडीमेड कपड़ों में हो रहे है, लाखों के वारे न्यारे।हरिद्वार में एक हजार से अधिक रेडीमेड की दुकान है, जिसमें से 50 से अधिक बिल पर नहीं बेचते माल

हरिद्वार। हरिद्वार के छोटे व्यापारियों की आ रही है मौज, तीर्थ नगरी हरिद्वार में जगह-जगह रेडीमेड कपड़े बिकने की दुकाने व फड़ लगे हुए दिखाई देंगे, यह वे दुकानदार व फड़ वाले है जहां पर सारा माल बिना इंकम टैक्स व सेल टैक्स दिए ही बेचा जाता है ।यह रेडीमेड के कपड़े दिल्ली से परचेज करके लाये जाते हैं , पहले ये माल ट्रेन के द्वारा द्वारा लाया करते थे सुबह 4:00 बजे ही व्यापारियों की भीड़ स्टेशन पर लग जाती थी।

अब तो सारा काम ज्यादातर ट्रांसपोर्ट कंपनियों ने ले लिया है ,अब यह ट्रांसपोर्ट कम्पनियां सारा माल दुकानदारों के घर पर ही उन्हें डिलीवर कर देती है जिससे दुकानदारों का सर दर्द भी दूर हो गया है। धड़ल्ले से यह लोग इन कपड़ो को ब्रांडेड कपड़े बताकर ₹100 के माल के हजार रुपए से लेकर 2 हजार रुपए तक वसूलते हैं, और समान खराब होने पर वापस करने जाओ तो सामान वापस करते नहीं है, तरह-तरह के बहाने बनाते हैं।

लेकिन क्या कोई विभाग ऐसा है, सेल टैक्स हो या इंकम टैक्स हो जो इनकी तरफ भी निगाह दौड़ा ले यह बिना टैक्स दिए ही लाखों रुपए के प्रति माह वारे न्यारे करते हैं ।और कोई टैक्स नहीं देते हैं, आखिर यह टैक्स चोरी का कारोबार कब तक चलता रहेगा और यह छोटे व्यापारी कहलाकर कब तक लाखों के वारे न्यारे करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!