हरिद्वार
सावन के पहले सोमवार पर धर्मनगरी हरिद्वार में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। कनखल स्थित भगवान भोलेनाथ की ससुराल दक्षेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। हरिद्वार के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने भी अपनी पत्नी प्रज्ञा दीक्षित के साथ मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और प्रदेश एवं जनपद की सुख-समृद्धि की कामना की।


