2 Aug 2026, Sun

कार की टक्कर एक कांवर से हो जाने पर कांवरियों ने उपद्रव काटा कार को क्षतिग्रस्त किया एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया

हरिद्वार मंगलौर। बीती रात मंगलौर थाना क्षेत्र में एक कार में बैठे कुछ कांवरिए आ रहे थे उनकी गाड़ी से एक कांवर वाले की कांवर से हल्की सी टच हो जाने पर कांवरियों ने उपद्रव काटा और कार को क्षतिग्रस्त कर दिया।

जिससे अफरा तफरी का माहौल बन गया, पुलिस ने तुरंत ही सक्रियता दिखाते हुए कार के ऊपर कूद रहे एक युवक को हिरासत में ले लिया है, और उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है, पुलिस हिरासत में लिये जाने के बाद अब यह युवक माफी मांग रहा है ,और भविष्य में इस तरह की कोई भी गलत करने के लिए मना कर रहा है।

पुलिस इस युवक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई अवश्य करेगी ,और इसके खिलाफ ही नहीं भविष्य में भी कोई कांवरिया इस तरह की गुंडागर्दी करता है, तो उसके विरुद्ध हरिद्वार पुलिस सख्ती से पेश आएगी और शांतिपूर्वक कांवर ले जाने वालों का स्वागत करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!