नई दिल्ली।
उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच कर रही है, लेकिन अभी तक शायद जांच आगे नहीं बढ़ी है, यही कारण है की अंकिता भंडारी की मां का रोते-रोते बुरा हाल है।
वह अपनी पुत्री को याद कर बिलख बिलख कर रोने लगती है पिछले दिनों देहरादून आए राहुल गांधी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष से कह कर गए थे कि वे अंकिता भंडारी के माता-पिता को दिल्ली लेकर आए और उनसे दिल्ली में ही वह बात करेंगे,
अब अंकिता भंडारी के माता-पिता दिल्ली जाकर राहुल गांधी से मिलकर आए हैं, और इस प्रकरण की पूरी जानकारी राहुल गांधी को अंकिता भंडारी के माता-पिता ने दी है, खासकर अंकिता भंडारी के माता-पिता ने राहुल गांधी को यह भी बताया है कि इस हत्याकांड में किस किस VIP का नाम आ रहा है ,लेकिन सरकार इन प्रभावशाली VIP यों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
जिसको लेकर अंकिता भंडारी के माता-पिता बेहद दुखी हैं साथ ही अंकिता भंडारी के माता-पिता का यह भी कहना है की उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी केस की जांच सीबीआई से कराने के आदेश तो दे दिए हैं,
लेकिन यह जांच कब पूरी होगी इसके बारे में कोई जानकारी अभी तक नहीं है ,हो सकता है गोपनीय रूप से सीबीआई इस मामले के कुछ दस्तावेज एकत्र कर रही हो, लेकिन अंकिता भंडारी के माता-पिता की माने तो उनके गांव में पहुंचकर अभी तक सीबीआई के किसी भी अधिकारी ने उनसे इस संबंध में कोई संपर्क नहीं किया है।
अब देखना यह है की अंकिता भंडारी का यह प्रकरण राहुल गांधी तक पहुंचने के बाद आने वाले दिनों में क्या गुल खिलाता है इसकी प्रतीक्षा उत्तराखंड वासियों को रहेगी।

