21 Aug 2026, Fri

तीज के रंग में रंगी पुलिस लाइन देहरादून, गूंजे लोकगीत और खनकी चूड़िया

पुलिस परिवार की महिलाओं ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज का पर्व

दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ भव्य समारोह का शुभारंभ, रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समाँ

तीज क्वीन एवं मेहंदी प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा, मुख्य अथिति महोदया ने विजेताओं को किया सम्मानित

उमंग, उल्लास और संस्कृति के रंगों से सजा तीज समारोह बना आपसी सौहार्द एवं महिला प्रतिभा का खूबसूरत संगम

देहरादून। हरियाली तीज के पावन अवसर पर मुख्य अतिथि गुरमीत कौर तथा विशिष्ट अतिथि गीता धामी की गरिमामय उपस्थिति में पुलिस लाइन देहरादून में पुलिस परिवार की महिलाओं के द्वारा भव्य एवं रंगारंग तीज समारोह का आयोजन किया गया

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अथिति गुरमीत कौर तथा विशिष्ट अथिति गीता धामी द्वारा विधिवत दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

समारोह के दौरान पुलिस परिवार की महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक लोकगीत, संगीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, तीज के झूले एवं विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं ने पूरे वातावरण को उमंग और उल्लास से भर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!