26 May 2026, Tue
Breaking

मंशा देवी एवं चंडी देवी मन्दिर के लिए देखरेख पुलिस चौकी (आउट पोस्ट) की गई सृजित

आउट पोस्ट के लिए की गई प्रभारी सहित पुलिस स्टॉफ की तैनाती

भीड़ प्रबंधन सहित शांति व्यवस्था बनाए रखने की होगी जिम्मेदारी

पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी पुलिस अधीक्षक नगर की रहेगी

हरिद्वार। मंशा देवी मन्दिर एंव चंडी देवी मंदिर में एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा बड़ा फैसला लेते हुए मां मंशा देवी एवं चंडी देवी मंदिर परिसर में सुव्यवस्थि यात्रा के सुचारू संचालन/ भीड़ प्रबंधन/ कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस चौकी सृजित करने के आदेश जारी किये गये है।

एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा अपने आदेश में क्षेत्राधिकारी नगर की देखरेख मै चौकी प्रभारी सहित पुलिस बल की सूची जारी करते हुए दोनों आउट पोस्ट की पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी एसपी सिटी पंकज गैरोला के सुपुर्द की है।

आउट पोस्ट चौकी मां मंशा देवी में 01 उप निरीक्षक, 01 हेड कांस्टेबल, 02 होम गॉर्ड , 01 सशस्त्र गार्द ।

आउट पोस्ट चौकी मां मंशा देवी में 02 हेड कांस्टेबल, 01 कांस्टेबल, 02 होम गॉर्ड, 01 महिला होम गॉर्ड ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!