15 Jul 2026, Wed

नगर निगम, नगर पंचायतों, नगर पालिकाओं एवं खण्ड विकास अधिकारियों के माध्यम से आयोजित होंगे जनकल्याणकारी शिविर, जिलाधिकारी मयूर दिक्षित

क्षेत्रवासियों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जाएगी जानकारी एवं पात्र व्यक्तियों को किया जाएगा लाभान्वित

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आयोजित होने वाली जनकल्याणकारी शिविर की तिथि निर्धारित करते हुए संबंधित अधिकारियों को आदेश किया निर्गत

जनकल्याण योजनाओं के प्रचार-प्रसार एवं अधिक से अधिक लाभार्थियों को जोड़ने पर विशेष जोर

हरिद्वार। जनपद में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी एवं विकासपरक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से दिनांक 17 जून 2026 से 20 जून 2026 तक विभिन्न शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जनकल्याणकारी शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा शिविरों की तिथियां निर्धारित करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित तिथि के अनुसार शिविरों का सफल आयोजन सुनिश्चित करें। प्रत्येक स्थल पर नोडल एवं सहायक अधिकारियों की तैनाती कर कार्यक्रमों का संचालन सुव्यवस्थित ढंग से किया जाएगा।

मयूर दीक्षित, जिलाधिकारी हरिद्वार

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि जनपद के सार्वजनिक स्थलों, नगर निगम/नगर पालिका/नगर पंचायत एवं विकास खंड कार्यालयों सहित प्रमुख स्थानों पर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, जिससे अधिक से अधिक जनमानस की सहभागिता सुनिश्चित हो सके। केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंचाई जाए।

उन्होंने कहा कि शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि, लखपति दीदी, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ सहित अन्य योजनाओं के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण कर उन्हें लाभान्वित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!