एकलव्य विद्यालयों के विद्यार्थियों ने किया राष्ट्रपति भवन का भ्रमण, ऐतिहासिक एवं शैक्षणिक स्थलों का भी लिया अनुभव
देहरादून। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर जनपद देहरादून के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय चकराता, मेहरावना एवं कालसी के छात्र-छात्राओं को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन के भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसर प्राप्त हुआ। तीन दिवसीय इस विशेष शैक्षणिक भ्रमण में प्रत्येक विद्यालय से पांच-पांच छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
दिनांक 28 से 30 अगस्त, 2026 तक आयोजित भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भेंट करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। राष्ट्रपति से हुई यह आत्मीय एवं प्रेरणादायी भेंट विद्यार्थियों के लिए जीवनभर स्मरणीय अनुभव बन गई। राष्ट्रपति से संवाद ने विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नई ऊर्जा और देश के प्रति समर्पण की भावना को और प्रबल किया।
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने नई दिल्ली के विभिन्न ऐतिहासिक, शैक्षणिक एवं ज्ञानवर्धक स्थलों का भी अवलोकन किया। इस शैक्षणिक यात्रा के माध्यम से विद्यार्थियों को कक्षा-कक्ष एवं पाठ्यपुस्तकों से परे प्रत्यक्ष अनुभव के माध्यम से देश के इतिहास, संस्कृति, लोकतांत्रिक व्यवस्था एवं राष्ट्रीय विरासत को समझने का अवसर मिला।
जिला जनजाति कल्याण अधिकारी, देहरादून ने बताया कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, व्यक्तित्व निर्माण एवं राष्ट्रीय चेतना के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। राष्ट्रपति भवन की यात्रा और राष्ट्रपति से भेंट विद्यार्थियों के लिए न केवल गौरव का विषय है, बल्कि यह उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरणा का महत्वपूर्ण स्रोत भी बनेगी।