31 Aug 2026, Mon

हाईकोर्ट के आदेश पर हरिद्वार में सफाई अभियान तेज, सिंगल यूज प्लास्टिक पर सख्ती के निर्देश

माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में जनपद हरिद्वार को साफ एवं स्वच्छ बनाए रखने के लिए सभी अधिकारी अपने अपने क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाते हुए, इसकी निरंतर मॉनिटरिंग की जाए जिलाधिकारी

*जनपद को साफ स्वच्छ बनाए रखने के लिए स्वयंसेवी संस्थाओं,व्यापारिक प्रतिष्ठानों,औद्योगिक इकाइयों, धार्मिक संस्थाओं,जनप्रतिनिधियों,सामाजिक संगठनों एवं आमजन का भी लिया जाए सहयोग*

*पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया जाए,यदि किसी दुकानदार द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग किया जाता है तो उसके विरुद्ध संबंधित अधिकारियों द्वारा चालानी कार्यवाही सुनाश्चित की जाए*

*नगर निगम, नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों, जिला पंचायत, ग्राम पंचायतों एवं खंड विकास अधिकारियों को सिंगल यूज़ पॉलिटिक पर विशेष निगरानी और कार्रवाई के निर्देश*

हरिद्वार

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में जनपद हरिद्वार को साफ, स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त बनाए रखने के लिए सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को व्यापक स्तर पर विशेष स्वच्छता अभियान संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में नियमित रूप से सफाई अभियान चलाते हुए उसकी सतत मॉनिटरिंग करें तथा अभियान की प्रगति की नियमित समीक्षा भी सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने कहा कि हरिद्वार एक विश्व प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन नगरी है। इसलिए नगर निगम, नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों, जिला पंचायत, ग्राम पंचायतों तथा सभी खंड विकास अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष ध्यान देते हुए नियमित सफाई अभियान चलाने और उसकी प्रभावी निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!