27 Jun 2026, Sat

पुलिस महानिरीक्षक, रेलवेज उत्तराखण्ड महोदय द्वारा जीआरपी मुख्यालय हरिद्वार के सभागार में अपराध व प्रशासनिक कार्यो पर की गई समीक्षा

पुलिस महानिरीक्षक रेलवे उत्तराखंड महोदय द्वारा सर्वप्रथम जीआरपी पुलिस लाइन के सभागार में समस्त जीआरपी अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ मिलकर गया गया पुलिस गीत

आज दिनांक 27/06/2026 को श्री कृष्ण कुमार वी0के0, पुलिस महानिरीक्षक, रेलवेज उत्तराखण्ड महोदय द्वारा पुलिस लाईन जी0आर0पी0 का निरीक्षण/ भ्रमण किया गया उसके उपरान्त जीआरपी मुख्यालय, हरिद्वार के सभागार में अपराध/प्रशासनिक कार्यो की समीक्षा की व अधिकारी/कर्म0गणों का सम्मेलन लिया गया।

सम्मेलन के उपरान्त थानावार अपराध समीक्षा करते हुये बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों को निम्न दिशा-निर्देश दिये गयेः—

☑️रेल परिवहन के माध्यम से यात्रा करने वाले यात्रियो विशेषकर महिला यात्रियो की समुचित सुरक्षा व्यवस्था करने हेतु निर्देशित किया गया ।

☑️ लम्बित अभियोगों के सफल अनावरण एव अभियोगों से सम्बन्धित सम्पति की शत- प्रतिशत बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया ।

☑️ थानों में लम्बित मालों के निस्तारण के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा -निर्देश दिये गये एवं न्यायालय से निर्णित लम्बित मालों के नियमानुसार निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया ।

☑️ मा0 न्यायालय से प्राप्त होने वाली आदेशिकाओं का शत- प्रतिशत तामील कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया ।

☑️ चोरी, लूट, चेन स्नैचिंग, जहरखुरानी आदि घटनाओं का अनावरण करने एवं बरामदगी प्रतिशत बढाने हेतु निर्देशित किया गया। ।

☑️ट्रेनो में एस्कोर्ट ड्यूटी हेतु नियुक्त कार्मिको को रोटेशन एवं ट्रेनो में बदल -बदल कर ड्यूटी नियुक्त करने हेतु निर्देशित किया गया।

☑️ पैण्डिंग विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया ।

☑️ सबसे पुराने लम्बित केसो की मा0 न्यायालय में पैरवी कर निस्तारण की कार्यवाही कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

☑️ शराब पीकर ट्रेन मे यात्रा करने वालो के विरूद्ध चालान की कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

☑️अज्ञात व्यक्तियों के ट्रेन से रन ओवर हो जाने पर उसकी शिनाख्त के प्रयास करने के साथ ही रन ओवर हो जाने के कारणो/ हॉट स्पॉट को चिन्हित कर रेल सुरक्षा के सम्बन्ध मे आम जनमानस को लगातार जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया।

☑️ मानव तस्करी को रोकने के लिये Anti human trafficking unit के साथ रेलवे स्टेशनों में टीम बनाकर समय-समय पर चैकिंग की कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

☑️ आगामी त्यौहारो व कावड मेला 2026 के दृष्टिगत सभी बी0डी0एस/श्वान दल से भी रेलवे स्टेशनों पर सघन चैकिंग की कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!