25 Nov 2026, Wed

संविधान दिवस के आयोजन की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने ली बैठक

अल्मोड़ा, 25 नवंबर 

संविधान दिवस के आयोजन की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने ली बैठक

जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को संविधान दिवस के आयोजन की तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित हुई। बैठक में जनपद स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि 26 नवंबर को जनपद के समस्त शासकीय कार्यालयों में संविधान दिवस का आयोजन किया जाए तथा संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया जाए। उन्होंने कहा कि संविधान दिवस के अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान में निहित मूल्यों एवं आदर्शों के प्रति जागरूक किया जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि संविधान दिवस के अवसर पर जनपद स्तरीय मुख्य कार्यक्रम का आयोजन विकास भवन सभागार में किया जाएगा। कार्यक्रम में विधि विशेषज्ञों द्वारा संविधान में वर्णित मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के साथ ही विभिन्न कानूनों एवं उनके प्रावधानों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि संविधान दिवस के माध्यम से आमजन में संवैधानिक एवं कानूनी जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जाए। विभिन्न कानूनों की जानकारी सरल एवं सहज भाषा में प्रदान की जाए, ताकि आमजन उनके उद्देश्यों, महत्व एवं प्रावधानों को बेहतर ढंग से समझ सकें।

उन्होंने कहा कि संविधान के मूल्यों एवं आदर्शों को आत्मसात करना तथा संवैधानिक दायित्वों का निर्वहन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कार्यक्रम की आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!