11 Jun 2026, Thu
Breaking

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शचि शर्मा ने किया मेडिकल हॉल का औचक निरीक्षण

अल्मोड़ा । उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा श्रीकांत पाण्डेय एवं शचि शर्मा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा, पूजा जोशी ड्रग इंस्पेक्टर अल्मोड़ा,डा० अर्विन्द पांगती बेस डिप्टी सी. एम. ओ अल्मोड़ा द्वारा सुरक्षित दवा-सुरक्षित जीवन अभियान के अनुक्रम में बेस अस्पताल, जिला अस्पताल व कोसी के विभिन्न मेडिकल स्टोरों का संयुक्त औचक निरीक्षण किया गयाI निरीक्षण के दौरान एक्सपायर्ड दवाईयों की जांच की गयी एवं मेडिकल स्टोर संचालकों के लाइसेंस भी चेक किए गए।

निरीक्षण के दौरान मिली अनियमितताओं के क्रम में 7 मेडिकल स्टोरो से सात दिन के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये। जिला अस्पताल के जन औषधि केंद्र में मिली भारी अनियमितताओं के क्रम में तत्काल प्रभाव से क्रय विक्रय बंद कराया गया।कुछ मेडिकल स्टोरों में एक्सपायरी बॉक्स नियमानुसार नहीं बनाए गए थे, कैश मेमो मैंटेन नहीं किए जा रहे थे, सी.सी टीवी नहीं लगे थे,दवाइयाँ मिट्टी में सनी थी जो की जन स्वास्थ्य के लिये हानिकारक है।मेडिकल स्टोरों में नियमानुसार कैश मेमो मैंटेन करने, लेबल्ड एक्सपायरी बॉक्स बनाने, सी.सी टीवी लगाने, सभी ग्राहकों को बिल उपलब्ध कराने व साफ सफाई बनाए रखने आदि निर्देश दिए गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!