13 May 2026, Wed
Breaking

एसपी चम्पावत द्वारा पुलिस लाइन में निर्माणाधीन वीसी रुम का किया गया निरीक्षण, गुणवत्ता व समयबद्धता के दिए सख्त निर्देश

चम्पावत। रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत द्वारा निर्माणाधीन वीसी रुम का आज निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों तथा निर्धारित समयसीमा का गहनता से अवलोकन किया गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य में पूर्ण पारदर्शिता, उच्च गुणवत्ता एवं तत्परता बनाए रखने के स्पष्ट निर्देश दिए।

एसपी द्वारा यह भी निर्देशित किया गया कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी, उपयोग में लाई जा रही सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए तथा कार्य को निर्धारित समयावधि के भीतर पूर्ण किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!