22 Jul 2026, Wed

केंद्र सरकार ने उत्तराखंड कैडर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनाती दी है।

गृह मंत्रालय द्वारा जारी आदेशों के अनुसार इन अधिकारियों को अलग-अलग केंद्रीय सुरक्षा और जांच एजेंसियों में जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

गृह मंत्रालय के आदेश के मुताबिक आईपीएस अधिकारी नीरू गर्ग (बैच 2005) को इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस (आईटीबीपी) में तैनाती दी गई है।

इसी क्रम में आईपीएस अधिकारी मुख्तार मोहसिन (बैच 2005) को नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (एनसीआरबी) में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर नियुक्त किया गया है।

वहीं आईपीएस अधिकारी अरुण मोहन जोशी (बैच 2006) को बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) में तैनाती दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!