25 May 2026, Mon
Breaking

मातहत ऑफिसर संग पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए एसएसपी हरिद्वार, विश्वकर्मा दिवस पर पुलिस लाइन में कार्यक्रम आयोजित ,जनपद में सुख शांति एवं समृद्धि की मंगल कामना के साथ किया गया पूजन।

हरिद्वार

शस्त्रों की पूजा कर लिया भगवान विश्वकर्मा का आशीर्वाद

हरिद्वार। आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल द्वारा पुलिस लाईन रोशनाबाद में आयोजित पूजा कार्यक्रम में क्वार्टर गार्ड पहुंचकर संपूर्ण विधि विधान के साथ भगवान विश्वकर्मा एवं समस्त उपकरणों और अस्लाहों की पूजा अर्चना कर जनपद में सुख शांति एवं समृद्धि की मंगलकामना की गई। साथ ही जनपद के सभी थाना/ फायर स्टेशनो में भी विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर अस्त्र शस्त्रों की पूजा करते हुए कार्यक्रम आयोजित किए गए।

उक्त अवसर पर एसपी ट्रैफिक/क्राइम जितेन्द्र मेहरा, एसपी सिटी पंकज गैरोला, एसपी देहात शेखर चन्द्र सुयाल सहित अन्य समस्त समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

इस अवसर पर एसएसपी डोबाल द्वारा मौजूद पुलिस कर्मियों को मिष्ठान वितरण भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!