22 Jul 2026, Wed

एसएसपी मणिकांत मिश्रा का नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार — ₹5 लाख की अफीम के साथ शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार

उधमसिंह नगर।

जनपद उधमसिंहनगर पुलिस द्वारा आगामी पंचायत चुनाव तथा नशा मुक्त उत्तराखंड अभियान के अंतर्गत मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी है।

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री मणिकांत मिश्रा के नेतृत्व में एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) एवं थाना पुलभट्टा पुलिस की संयुक्त टीम ने दिनांक 11 जुलाई 2025 को एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 किलो 50 ग्राम अफीम बरामद की है।

यह कार्यवाही थाना पुलभट्टा क्षेत्र के बरेली रोड स्थित राजपूत ढाबा बस स्टैंड के पास चेकिंग के दौरान की गई। बरामद अफीम की अनुमानित बाजार कीमत ₹5,00,000 (पांच लाख रुपये) बताई गई है।

अभियुक्त को NDPS ACT के तहत गिरफ्तार किया गया। उसके विरुद्ध थाना पुलभट्टा में FIR पंजीकृत की गई है। प्रारंभिक पूछताछ में महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त हुई हैं, जिनके आधार पर अन्य तस्करों की तलाश की जा रही है। साथ ही अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जांच भी की जा रही है। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है

एसएसपी ऊधमसिंहनगर श्री मणिकांत मिश्रा ने स्पष्ट रूप से कहा है कि जनपद को नशा मुक्त बनाना पुलिस की प्राथमिकता है, और नशा तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नही जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!