11 Jun 2026, Thu
Breaking

विकासखण्ड भिलंगना की प्रथम बीडीसी की बैठक आज विकासखण्ड सभागार में क्षेत्र पंचायत प्रमुख राजीव कण्डारी की अध्यक्षता तथा स्थानीय विधायक शक्ति लाल शाह व जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल की उपस्थिति में सम्पन्न हुई।

टिहरी। इस अवसर विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा अपने अपने विभागों के द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर सदन के उपस्थित सदस्यों द्वारा अपने क्षेत्र की समस्याओं से सदन को अवगत कराया जिसपर सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई। सदन के सदस्यों द्वारा आपदा ग्रस्त क्षेत्र में धनराशि दिलाए जाने की मांग पर जिलाधिकारी ने अधिकांश प्रस्ताव को मंजूरी देने की बात कही तथा धनराशि स्वीकृत करने की बात कही उन्होंने बताया कि आपदा क्षेत्रों में कार्य प्रगति पर है।

जिलाधिकारी ने सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह क्षेत्र में अपनी-अपनी योजनाओं से संबंधी रिपोर्ट भी प्रस्तुत करें तथा क्षेत्र का समय-समय पर दौरा करें ताकि आम जनमानस को हो रही दिक्कतों का समाधान किया जा सके।ग्राम प्रधान जमोलना सुमति सेमवाल ने उनके गांव को सड़क सुविधा से जोड़ने तथा क्षतिग्रस्त सिंचाई नहर व पेयजल योजना तथा क्षतिग्रस्त मार्गो के निर्माण तथा प्रभावित कास्तकारों को प्रतिकर दिलाने की मांग की। ग्राम प्रधान कर्ण गांव उदय नेगी द्वारा केपार्स के पास लगे जीओ के टावर को सुचारू करने की मांग की गई।

प्रधान ग्राम तिसरियाड़ा शिवानी भट्ट ने विनकखाल- तिसरियाड़ा- चानी मोटर मार्ग की वित्तीय स्वीकृति की मांग, क्षेत्र में जंगली जानवरों से फसल व मानव सुरक्षा तथा सोलर लाईट लगाने की मांग की। ग्राम प्रधान मंदरा सुचिता देवी ने आपदा में भेजे गये एस्टीमेंटों पर धन आवटन करने की मांग की। प्रधान बूढाकेदार बचेन्द्र प्रसाद द्वारा क्षेत्र में पेयजल की समस्या उठायी जिसपर जल संस्थान को जल्द ही स्थिति ठीक करने के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!