हरिद्वार । हरिद्वार मनसा देवी ट्रस्ट की बैठक आज पता नहीं कितने वर्षों के बाद हो रही है, यह बैठक जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित की पहल पर बुलाई गई है ,इस बैठक में मनसा देवी मंदिर पर चल रहे अब तक के क्रियाकलापों पर भी चर्चा होगी ,व मनसा देवी मंदिर पर आने वाले दान और चढ़ावे की क्या स्थिति है यह पैसा किन मदो में खर्च किया जाता है ।और कितना पैसा बैंक के खातों में मौजूद है। इस पर भी निगाह बनी रहेगी ।आज की इस बैठक से मनसा देवी मंदिर के कर्ण धारो के चेहरों पर पसीने दिखाई दे रहे हैं ।क्योंकि इस बैठक में वर्तमान में जो मनसा देवी मंदिर पर काबिज हैं ।

उनकी काफी सारी करगुजारियां सामने आ सकती हैं ,और इन पर बाकायदा जिलाधिकारी मयूर दीक्षित व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक परमेंद्र डोबाल कड़ी कार्यवाही करने के मूड में दिखाई दे रहे हैं। क्योंकि रविवार के दिन मनसा देवी मंदिर के रास्ते में हुई दुर्घटना के पीछे जिसमें आठ लोगों की मृत्यु हो गई थी 29 लोग घायल हो गए थे उसमें राजा जी नेशनल पार्क के कर्मचारियों अधिकारियों के साथ ही मनसा देवी मंदिर के ट्रस्टी यो पर भी गाज गिर सकती है मनसा देवी पर रहने वाले कुछ कर्मचारी तो इतने बेलगाम है की वहां पर एक तरीके से अराजकता का तांडव होता है ,लाखों रुपए प्रतिमाह दान में आते हैं, आज से पूर्व मनसा देवी मंदिर पर कोई दान पेटी दिखाई नहीं देती थी केवल पैसे चढ़ाने के लिए थालिया रखी हुई थी।उनमें ही श्रद्धालु पैसे चढ़ाया करते थे ।

और वह पैसे मनसा देवी मंदिर के नारियल वाले शर्मा जी व दुबे जी की जेब की शोभा बढ़ाते थे ।आज बैठक है इसलिए दान पत्र वहां रख दिए गए ,जिलाधिकारी मयूर दीक्षित इन बातों पर बारीकी से निगाह रख सकते है । साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल से हमारी गुजारिश है, की वह इस बात पर भी निगाह बनाएं की मनसा देवी पर काम करने वाले कर्मचारी कहां-कहां से आकर काम कर रहे हैं। और उनके क्या एड्रेस है। क्या इनके विरुद्ध कोई आपराधिक मुकदमे तो दर्ज नहीं है। इन सारी चीजों पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को निगाह बनाते हुए ऐसे लोगों के विरुद्ध जिनके विरुद्ध कोई आपराधिक मुकदमे हो उनके खिलाफ कार्रवाई करनी होगी।आज की बैठक होने से लग रहा है।की माँ मंशा देवी मंदिर पर हो रहे किर्या कलापो से नाराज है। माँ की नाराजगी का मतलब पाप का घड़ा भर गया है।

