26 May 2026, Tue
Breaking

केंद्रीय विद्यालय की प्रबंधन समिति एवं विद्यालय स्तरीय मॉनिटरिंग समिति की बैठक जिलाधिकारी निकिता खंडेलवाल की अध्यक्षता में संपन्न

टिहरी। शिक्षण सत्र 2025–26 के अंतर्गत केंद्रीय विद्यालय की विद्यालय प्रबंधन समिति एवं विद्यालय स्तरीय मॉनिटरिंग समिति की माह मार्च 2026 की बैठक जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।

बैठक में जिलाधिकारी ने नई टिहरी स्थित निर्माणाधीन केंद्रीय विद्यालय भवन को निर्धारित टाइमलाइन के भीतर पूर्ण कर विद्यालय प्रबंधन को हस्तांतरित करने के निर्देश कार्यदायी संस्था को दिए। उन्होंने कहा कि भवन को विद्यालय प्रबंधन समिति को सौंपने से पूर्व कार्यदायी संस्था एवं प्रबंधन समिति द्वारा सभी कार्यों की समुचित जांच कर ली जाए।

जिलाधिकारी ने विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिए कि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ही विद्यालय भवन को अपने अधीन लिया जाए। उन्होंने कहा कि विद्यालय में विद्युत, पेयजल, शौचालय तथा आवागमन सहित सभी आवश्यक सुविधाओं को व्यवस्थित कर ही विद्यालय को स्थानांतरित किया जाए।

बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी वी.पी. सिंह, केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य प्रदीप चन्द्र थपलियाल, डायट प्राचार्य बडोनी, अधिशासी अभियंता लोनिवि योगेश कुमार तथा विद्युत विभाग के अमित आनंद सहित प्रबंधन समिति के सदस्य एवं कार्यदायी संस्था से जुड़े कार्मिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!