हरिद्वार। एसएसपी नवनीत भुल्लर मोटरसाइकिल पर बैठकर कर रहे हैं पूरे मेला क्षेत्र का निरीक्षण।
हरिद्वार में इस समय डांक कावड़ व दो पहिया वाहन पर आने वाले शिव भक्त कांवड़ियों की चारों तरफ भीड़ है, आज सारी रात डांक कांवर की निकासी व दो पहिया वाहनों पर आने वाले कांवरिये हर की पैड़ी से पवित्र गंगा जल लेने के लिए हरिद्वार पहुंचेंगे।

आज की रात और कल सारा दिन व सारी रात कांवरियों का आवा गमन लगा रहेगा।
कल भी साइकिल पर आने वाले कांवरियों की भीड़ रहेगी और यह साइकिल वाले कावड़िये कल भी सारी रात आते रहेंगे और परसों सुबह 11 तारीख को मोटरसाइकिल व साइकिल पर जल लेने आने वाले कांवरिये वापसी करते हुए देखे जा सकेंगे। मेले में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

