22 Jul 2026, Wed

कल हरिद्वार आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बैरागी कैंप में करेंगे सभा को संबोधित

भारत के ग्रह मंत्री अमित शाह कल एक दिवसीय दौरे पर हरिद्वार आयेंगे। अपने कार्यक्रम के दौरान वे जनसभा को संबोधित करेंगे तथा विभिन्न प्रदर्शनी कार्यक्रमों का उद्घाटन और अवलोकन भी करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्री दोपहर 12:15 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट, देहरादून से प्रस्थान कर 12:30 बजे गुरुकुल कांगड़ी, हरिद्वार स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे। इसके बाद 12:40 बजे बैरागी कैंप, हरिद्वार पहुंचकर जनसभा स्थल पर जाएंगे।

गृह मंत्री 12:40 बजे से 1:55 बजे तक बैरागी कैंप में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद 2:00 बजे से 2:30 बजे तक समय आरक्षित रखा गया है।2:30 बजे से 3:00 बजे तक वे बैरागी कैंप में नूतन न्याय संहिता पर आयोजित राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन एवं अवलोकन करेंगे।इसके पश्चात 3:00 बजे से 3:30 बजे तक उत्तराखंड सरकार की विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन और निरीक्षण करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!