हसनपुर कोतवाली में तैनात दरोगा संजय तोमर सिपाही और आर पी एफ के दो जवानों ने किया गैंगरेप, चारों आरोपी गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक लाखन सिंह यादव ने दरोगा संजय तोमर और सिपाही को निलंबित कर बर्खास्तगी की कार्रवाई शुरू कर दी है, पुलिस अधीक्षक के मुताबिक सी आर पी एफ के जवानों के खिलाफ किया जा रहा है विभागीय पत्राचार , उनके विभाग से भी होगी बड़ी कार्रवाई
अमरोहा जनपद के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में गैंगरेप के आरोप से सनसनी फैल गई है। हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक उत्तराखंड के विधायक के फार्म हाउस में 23 वर्षीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का आरोप सामने आया है।
मामले में हसनपुर कोतवाली पुलिस ने दरोगा संजय तोमर, सिपाही प्रमोद और दो CRPF जवानों लालाराम और मोहित को गिरफ्तार कर लिया है। व सभी को जेल भेज दिया गया है।
मामला सामने आने के बाद अमरोहा के पुलिस अधीक्षक लाखन सिंह यादव ने बड़ी कार्रवाई की है। दरोगा संजय तोमर और सिपाही प्रमोद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और दोनों को बर्खास्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

वहीं, दोनों CRPF जवानों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए उनके विभाग को पत्राचार किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक के मुताबिक युवती ने चारों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत दी थी। बताया गया कि दोनों CRPF जवान युवती को मुजफ्फरनगर से लेकर हसनपुर क्षेत्र में आए थे।
आरोप है कि धार्मिक स्थल पर ले जाने के बहाने युवती को बुलाया गया और बाद में उत्तराखंड के विधायक के फार्म हाउस में उसके साथ दुषकर्म किया गया।
चारों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब पीड़िता के बयान, घटनास्थल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की कार्यवाही कर रही है।
लाखन सिंह यादव एस पी, अमरोहा

