उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को कुछ अधिकारी बदनाम कर रहे हैं ,जबकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी धार्मिक प्रवृत्ति के पूजा पाठी व ईमानदार मुख्यमंत्री के रूप में उनकी गिनती होती है।
टिहरी में सहायक अभियंता टिहरी विकास प्राधिकरण के पद पर कार्यरत रहे पंकज पाठक पर एक युवक विनय सिंह वास्तु विद ने ढाई करोड रुपए मुख्यमंत्री के नाम पर मांगने की लिखित शिकायत उपाध्यक्ष टिहरी विकास प्राधिकरण से की है ।

राज्य के और भी कई अधिकारी मुख्यमंत्री के नाम पर पैसे मांगते हैं और मुख्यमंत्री को बदनाम करते हैं, जबकि मुख्यमंत्री किसी से भी कोई पैसा नहीं लेते हैं , वे ईमानदार मुख्यमंत्री के रूप मे जाने जाते है।

पंकज पाठक पर आरोप है की उसने मुख्यमंत्री के नाम पर यह पैसा मांगा पैसा ज्यादा होने पर विनय सिंह ने मना कर दिया उसके बाद बात 2 करोड़ पर आई दो करोड़ भी ज्यादा होने पर पंकज पाठक ने एक करोड़ 65 लाख की मांग की।


और न देने पर नक्शा निरस्त कर देने और कई तरह से विनय सिंह को परेशान करने की धमकी दी, इसकी लिखित शिकायत विनय सिंह ने की है, जिसकी प्रमाणित प्रतिलिपि हमारे पास मौजूद है ,
हालांकि विनय सिंह से जब हमने बात की तो उन्होंने इस तरह की कोई भी शिकायत करने से इनकार किया है।

