22 Nov 2026, Sun

उत्तराखंड की कांग्रेस में जो शीत युद्ध चल रहा है वह अब खुलकर सामने आने लगा है ,मौका था कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा के देहरादून आगमन पर एक कार्यक्रम रखा गया था जिसमें शैलजा जी हरक सिंह रावत यशपाल आर्य हरीश रावत भी मौजूद थे

देहरादून, उत्तराखंड की कांग्रेस में जो शीत युद्ध चल रहा है वह अब खुलकर सामने आने लगा है ,मौका था कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा के देहरादून आगमन पर एक कार्यक्रम रखा गया था जिसमें शैलजा जी हरक सिंह रावत यशपाल आर्य हरीश रावत भी मौजूद थे।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत जो यशपाल आर्य से हर तरीके से बड़े होते हुए भी यशपाल आर्य का सम्मान करना चाहा और उनके गले में माला पहनाने का प्रयास किया, तो यशपाल आर्य ने उनका हाथ झटक दिया और एक तरीके से उनको धकेल दियाा।

लेकिन फिर भी हरीश रावत ने मुस्कुराते हुए उनके गले में दो-तीन बार माला डालने का प्रयास किया लेकिन यशपाल आर्य पता नहीं किस जमाने की दुश्मनी से त्रस्त थे कि उन्होंने हरीश रावत से अपने गले में माल नहीं डलवाई और बिदककर दूसरी तरफ एक कुर्सी पर जाकर विराजमान हो गए।

लेकिन फिर भी हरीश रावत ने प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने हार कर हरीश रावत को अपनी कुर्सी पर बैठ जाना पड़ा ,

यह हालत कांग्रेस के सार्वजनिक मंचों पर चल रही हैं और, यशपाल आर्य के ड्रामे को उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा भी अच्छी तरीके से देख रही थी , और हार कर वे अपने सिर पर हाथ रख कर बैठी रही शायद सोच रही होंगी के ये हो क्या रहा है,

यही नौटंकियां व ड्रामे कांग्रेसियों को सत्ता के करीब लाने नहीं दे रही है , इतने प्रयास किये जा रहे हैं की सभी कांग्रेसी एकजुट होकर चुनाव लड़े और सत्ता प्राप्त करें ,लेकिन सत्ता प्राप्त करने की तो दिलचस्पी सबके अंदर है ,लेकिन एकजुट होने की दिलचस्पी किसी के अंदर नहीं है हरीश रावत फिर भी प्रयास करते रहते हैं कि सबको एक साथ जोड़ लिया जाए, लेकिन उनकी कितनी सुनी जाती है इसका जीता जागता प्रमाण शैलजा जी के सामने ही आ गया है ।

और यशपाल आर्य ने अपने से उम्र में बड़े राजनीतिक तजुर्बे में बड़े हरीश रावत के साथ जो किया है ,वह किसी भी रूप में उचित नहीं ठहराए जा सकता, शायद यशपाल आर्य चुनाव होने से पूर्व अपने आप को उत्तराखंड का मुख्यमंत्री माने बैठे हैं, इसलिए वह हरीश रावत से अलग रहकर अपनी दुकान चलाना चाहते हो यही कारण है की हरीश रावत के साथ जो कृत्य यशपाल आर्य ने किया है वह देश की जनता के साथ-साथ उत्तराखंड की भी पूरी जनता ने अच्छी तरीके से देखा है , इसमें कांग्रेस के लोग भी हैं और बीजेपी के लोग भी हैं।

बीजेपी के लोग चटकारे लेते हुए यही बात करते हैं कि पहले अपने घर में तो एका कर लो तभी तो चुनाव मैदान में आकर खड़े हो पाओगे,

अब इस प्रकरण में राहुल गांधी को या प्रियंका गांधी को सख्त लहजे में उत्तराखंड के कांग्रेसियों को उनकी हैसियत बतानी होगी तभी यहा सुधार हो पाएंगे, अन्यथा इनके सुधरने की कोई गुंजाइश दिखाई नहीं दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!