9 Aug 2026, Sun

उत्तराखंड पुलिस कांवड़ मेले के सफल संचालन हेतु पूरी तरह सतर्क और प्रतिबद्ध: दीपम सेठ

कांवड़ मेला 2026 के सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन हेतु डीजीपी ने की उच्चस्तरीय समीक्षा- सुरक्षा, यातायात, तकनीकी निगरानी एवं अंतरराज्यीय समन्वय को लेकर दिए विस्तृत दिशा-निर्देश

अभेद्य सुरक्षा चक्र में रहेगा कांवड़ मेला, एटीएस, बीडीएस, एसटीएफ और एसडीआरएफ रहेंगी 24×7 मुस्तैद, ड्रोन व सीसीटीवी से होगी राउंड-द-क्लॉक मॉनिटरिंग, साइबर कमांडो सोशल मीडिया एवं साइबर स्पेस पर रखेंगे पैनी नजर

दीपम सेठ, पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड

देहरादून। आगामी श्रावण कांवड़ मेला-2026 के सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित आयोजन के दृष्टिगत आज पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड, दीपम सेठ की अध्यक्षता में पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार में एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कांवड़ यात्रा से संबंधित जनपदों (देहरादून, हरिद्वार, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, उत्तरकाशी एवं रुद्रप्रयाग), जीआरपी के पुलिस अधीक्षकों, सेनानायक एसडीआरएफ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रतिभाग किया।

बैठक में कांवड़ मेले की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए पुलिस महानिदेशक ने कहा कि कांवड़ मेला एक विशाल और अति-संवेदनशील धार्मिक आयोजन है। *कांवड़ियों की सुरक्षा, सुगम आवागमन, प्रभावी यातायात प्रबंधन एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना उत्तराखण्ड पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।* उन्होंने सभी अधिकारियों को समय रहते समुचित तैयारियां पूर्ण करने तथा सम्बन्धित राज्यों व विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करने हेतु निर्देशित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!