8 Aug 2026, Sat

वर्ष 2027 में हरिद्वार में लगने वाले कुंभ मेले के लिए कुंभ के इतिहास में पहली बार एक महिला अधिकारी को मेला अधिकारी नियुक्त किया गया है

हरिद्वार। शासन ने मेला अधिकारी के रूप में श्रीमती सोनिका को कुंभ मेला 2027 का मेला अधिकारी नियुक्त करने के लिए मुख्यमंत्री का संत समाज व तीर्थ पुरोहितों की सर्वोच्च संस्था गंगा सभा के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री की इस नियुक्ति के लिए प्रशंसा की है।

साथ ही मेला अधिकारी की सौम्यता , सरलता के साथ-साथ काम के प्रति पूरी निष्ठा के साथ ही संतो के प्रति व आम जनमानस के प्रति सम्मान को देखते हुए हरिद्वार शहर की जनता मेला अधिकारी की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए देखी गई है।

मेला अधिकारी महिला होते हुए भी सभी निर्माण कार्यों का निरीक्षण लगभग रोजाना ही करती रहती है , मेले के दौरान कहां बस स्टैंड बनेगा कहा और कैसे क्राउड कंट्रोल कराया जाएगा।

किन किन क्षेत्रों में श्रद्धालुओं का अत्यधिक आगमन होने पर श्रद्धालुओं को किस तरीके से सुविधापूर्वक पवित्र गंगाजल में स्नान कराया जाएगा, इसको लेकर भी मेला अधिकारी अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ-साथ जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ भी बैठकर करती रहती है।

यही कारण है की मेले का कार्य धीरे-धीरे गति पकड़ रहा है, वर्षा ऋतु समाप्त होने के बाद मेले के लिए हो रहे निर्माण कार्यों के और अधिक गति पकड़ने की संभावना व्यक्त की जा रही है ।

मेला अधिकारी श्री मति सोनिका से साधु संतों की सर्वोच्च संस्था अखाड़ा परिषद भी पूर्ण रूप से संतुष्ट नजर आती है । साथ ही गंगा सभा के अध्यक्ष महामंत्री के साथ-साथ गंगा सभा के तमाम पदाधिकारी व तीर्थ पुरोहित भी मेला अधिकारी श्रीमती सोनिका की कार्यशैली से और बेहद प्रभावित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!