15 Jul 2026, Wed

धर्म की आड़ में लोगों की आस्था से खिलवाड़ करने वाले 21 कालनेमि ढोंगी बाबा हिरासत में

सोमवती अमावस्या स्नान से पूर्व हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई

आस्था के नाम पर ठगी करने वालों पर हरिद्वार पुलिस का करारा प्रहार।

संत का चोला पहनकर धोखा देने वालों की अब खैर नहीं

महिलाओं एवं युवाओं को झांसे में लेकर ठगी और भ्रम फैलाने वालों पर हरिद्वार पुलिस का प्रहार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत धर्म एवं आस्था की आड़ में लोगों को भ्रमित कर उनकी धार्मिक भावनाओं का शोषण करने वाले छद्म वेशधारी व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान चलाया गया।

इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के नेतृत्व में कोतवाली नगर क्षेत्र में व्यापक चेकिंग एवं सत्यापन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान साधु-संतों का वेश धारण कर लोगों, विशेषकर महिलाओं एवं युवाओं को घरेलू, पारिवारिक एवं व्यक्तिगत समस्याओं के समाधान का झूठा आश्वासन देकर ठगते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!