22 Sep 2026, Tue

अपर आयुक्त के निर्देशों के क्रम में मेडिकल स्टोर्स एवं दवा निर्माण कंपनियों का निरीक्षण , कई कमियों के मिलने के बावजूद कोई कार्यवाही नही , निरीक्षण के नाम पर रस्म अदायगी

हरिद्वार । इस निरीक्षण में ड्रग्स कंट्रोल विभाग की वरिष्ठ औषधि निरीक्षक श्रीमती अनीता भारती, औषधि निरीक्षक श्री हरीश सिंह एवं औषधि निरीक्षक कुमारी मेघा की टीम द्वारा कनखल, हरिद्वार एवं आसपास के क्षेत्रों में स्थित मेडिकल स्टोर्स, होलसेल प्रतिष्ठानों एवं दवा निर्माण कंपनियों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान कई दुकानों में अनियमितताएं पाए जाने पर संचालकों को निर्देश दिए गए की बिना पंजीकृत फार्मासिस्ट के दवाओं का क्रय-विक्रय नहीं किया जाएगा। साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि यदि लाइसेंस में कोई परिवर्तन किया जाना है, जैसे की कॉम्पिटेंट पर्सन का परिवर्तन, पता परिवर्तन आदि, तो इसकी सूचना पूर्व में ड्रग्स विभाग को देना अनिवार्य है तथा लाइसेंस में आवश्यक संशोधन कराना होगा।

चेतावनी दी जाती है, कार्यवाही नही की जाती।

किसी भी मेडिकल स्टोर से दवा लेने पर यहाँ बिल देने की परम्परा नही है।लेकिन किसी के खिलाफ कोई कार्यवाही नही होती।साथ ही अधिकांश स्टोरों पर सब स्टैंडर्ड दवाओं की बिक्री होती है।लेकिन कोई कार्यवाही नही होती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!