26 May 2026, Tue
Breaking

भारत,रूस,चीन मिलकर करेंगे अमेरिका की गुंडागर्दी खत्म, योग गुरू स्वामी रामदेव

हरिद्वार

योग गुरु स्वामी रामदेव ने आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पतंजलि विश्वविद्यालय और पतंजलि योग भवन में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर बाबा रामदेव ने कहा कि भारत,रूस और चीन तथा यूरोप के अन्य देश तथा मध्य एशिया के अन्य देश मिलकर अमेरिका की गुंडागर्दी को खत्म करेंगे।

विश्व में भारत रूस चीन यूरोप और मध्य एशिया के कई देशों का एक नया गठजोड़ उभर रहा है, जो विश्व के लिए बहुत अच्छा संदेश है। उन्होंने कहा कि भारत ने अमेरिका के सामने झुकने का नहीं खड़े होने का फैसला किया है। और भारत की आर्थिक स्थिति डेड नहीं है बल्कि जीवंत है और भारत की आर्थिक प्रगति तेजी से हो रही है।

उन्होंने कहा कि हमें स्वावलंबी और स्वदेशी भारत बनाना है। इस अवसर पर पतंजलि योगपीठ के कार्यकर्ताओं और साधु संन्यासियों को स्वामी रामदेव ने आर्थिक आजादी शिक्षा के क्षेत्र में आजादी वैचारिक आजादी बौद्धिक आजादी और स्वदेशी का संकल्प दिलवाया।

इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया और राष्ट्रगीत गए। इस अवसर पर पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण भी मौजूद थे। आचार्य बालकृष्ण ने आयुर्वेद योग और शिक्षा के क्षेत्र में पतंजलि द्वारा किए गए कार्यों का उल्लेख किया।

बाइट-स्वामी रामदेव

अध्यक्ष पतंजलि योगपीठ हरिद्वार

बाइट-आचार्य बालकृष्ण महामंत्री पतंजलि योगपीठ हरिद्वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!