21 Sep 2026, Mon

अल्मोड़ा: सपा ने गणेश कांडपाल को जिला अध्यक्ष किया मनोनित

अल्मोड़ा, सपा प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश सचिव ने बैठक के दौरान कई निर्णयों पर अपनी मुहर लगाई। इसके तहत जिला अल्मोड़ा में गणेश कांडपाल को जिलाध्यक्ष पद पर मनोनित किया गया है।

देहरादून प्रदेश कार्यालय आयोजित बैठक में सपा प्रदेश अध्यक्ष गणेश कांडपाल विगत 2022 में द्वाराहाट-चौखुटिया सीट से विधानसभा के लिए चुनाव लड़ चुके गणेश काडपाल को जिला अध्यक्ष बनाया है। जिला अध्यक्ष ने बताया अति सूक्ष्म समय के अंतराल में इन्होंने पहला चुनाव लड़ते हुए क्षेत्र में अपनी पार्टी के लिए अति सम्मानजनक वोटों का आंकड़ा हासिल किया था। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी उत्तराखंड के लिए एक मात्र विकल्प के रूप में उभर रही है। सत्तारूढ पार्टियों ने बारी -बारी से उत्तराखंड को लूटने का काम किया है जिससे आम जन मानस त्रस्त है। आगामी निकाय चुनावों में भी सपा निश्चित रूप से सभी सीटों पर चुनाव लडेगी।

वही, नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी ने कहा कि उत्तराखंड सहित देश में आगामी लोकसभा चुनावों में सपा उत्तराखंड राज्य की सभी सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेंगी। राज्य में हो रहे घोटालों, अनियमितताओं, जर्जर स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा के क्षेत्र में हो रही संकीर्ण और धीमी विकाशशीलता की दर और भयंकर बेरोजगारी जैसे मुद्दों को सम्मुख रख अपना मेनिफेस्टो तैयार करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!