26 May 2026, Tue
Breaking

मुख्यमंत्री धामी ने किया हरिद्वार की विभिन्न योजनाओं का लोकापर्ण और शिलान्यास; सांसद ने लाभार्थियों को किया सम्मानित

हरिद्वार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल से आभासी माध्यम से हरिद्वार की 28.32 करोड़ रुपये की लागत की 39 योजनाओं का लोकापर्ण जबकि 54.30 करोड़ लागत की 184 योजनाओं का शिलान्यास किया। जिनका कार्यक्रम स्थल पर लोकसभा सांसद हरिद्वार रमेश पोखरियाल निशंक ने इन योजनाओं का भौतिक रूप से शिलान्यास व लोकापर्ण किया। इस दौरान केंद्र सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रम विकसित भारत संकल्प यात्रा के 15 दिन पूरे होने के उपलक्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आभासी माध्यम से देश की जनता को संबोधित किया।

राजकीय ऋषिकुल आयुर्वेदिक कालेज में बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान सांसद ने कहा कि विकसित भारत की इस संकल्प यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में जुड़कर कार्यक्रम के साक्षी बने। उन्होंने सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला प्रशासन की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत 103233 किसानों को सीधे डीबीटी के माध्यम से योजना का लाभ मिला है। वहीं प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत जीरो बैलेंस पर 10 लाख 11 हजार 48 खाते खुलवाए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना के तहत 899600 कार्ड धारक योजना का लाभ ले रहे हैं। इसके अलावा समाज कल्याण विभाग की दिव्यांग पेंशन योजना में 12603 एवं विधवा पेंशन योजना में 29109 व्यक्ति योजना का लाभ ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि जनपद में 5492 स्वयं सहायता समूह की 54920 महिलाओं को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिल रहा है। उन्होंने सिल्क्यरा टनल में फंसे मजदूरों को सकुशल निकालने पर मुख्यमंत्री, बचाव दल व केंद्र सरकार की सहायता के लिए धन्यवाद दिया।

कार्यक्रम में सांसद रमेश निशंक पोखरियाल ने सरकार की विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया। जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना के 09 लाभार्थियों में प्रत्येक को एक लाख तीस हजार के चेक व घर की चाबी, एनआरएलएम के 10 समूहों में प्रत्येक को 6 लाख रुपये के चेक/प्रमाणपत्र का वितरण, मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट के 08, समाज कल्याण की पेंशन योजना के 8 व कृषि विभाग की योजनाओं के 02 लाभार्थी शामिल हैं।

इस अवसर पर विधयाक हरिद्वार मदन कौशिक, विधयाक रुड़की प्रदीप बत्रा, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन, परियोजना निदेशक पी.सी. तिवारी, डीडीओ वेद प्रकाश, मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी, डीपीआरओ अतुल प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष बीजेपी रुड़की शोभाराम, अध्यक्ष कृषि मण्डी समिति लक्सर चौधरी भीम सिंह, जिलाध्यक्ष बीजेपी संदीप गोयल सहित भारी संख्या में लाभार्थी व अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!