25 May 2026, Mon

आम आदमी पार्टी ने कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा व भंडारे का किया आयोजन

हरिद्वार संवाददाता अशरफ अली 22 जुलाई 2022

 

आज आम आदमी पार्टी द्वारा भोले के भक्त कावडियों के लिए पुष्प वर्षा और फल और खीर वितरण का कार्यक्रम किया गया।

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दूर दराज से आये शिवभक्त कांवड़ियों के ऊपर फूल वर्षा करते हुए कहा कि सावन मास के इस पवित्र महीने में कांवड़ियों की सेवा करना साक्षात महादेव की सेवा करने जैसा है। उनकी सेवा कर हम अपने को धन्य महसूस करत्ते है।

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस कार्य में सबको अपना महत्वपूर्ण योगदान देकर पुण्य लाभ लेना चाहिए। उन्होंने खीर वितरण कर सभी कांवड़ियों की यात्रा मंगलमय होने की कामना की।

कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री संजय सैनी , प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा , प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष श्रीमती हेमा भंडारी ,महानगर अध्यक्ष श्री अनिल सती जी , विधानसभा उपाध्यक्ष श्री अंशुल शर्मा , दीप्ति चौहान , प्रवीन जी , मयंक गुप्ता जी श्रवण गुप्ता जी शिशुपाल नेगी आदि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!