25 May 2026, Mon

हमारे संवाददाता: 26 मार्च 2023

हरिद्वार मेयर पति अशोक शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी आप संघर्ष करो हम आपके साथ हैं ।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सेक्टर दो स्थित गांधी पार्क में विरोध प्रदर्शन करने के लिए रविवार को दोपहर 12:00 बजे सत्याग्रह का आयोजन किया था कांग्रेस नेता राजीव चौधरी ने बताया कि सत्याग्रह के लिए हम गांधी की प्रतिमा पर साफ सफाई और तैयारियों में जुटे थे तभी पुलिस की टीम आई और उन्हें हिरासत में ले लिया गया।

राहुल गांधी की सजा के बाद लोकसभा की सदस्यता निरस्त करने को लेकर विरोध जताने गांधी पार्क पहुंचे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को सत्याग्रह से पहले ही उठा लिया गया पुलिस सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन ले कर चली गई देर शाम तक उन्हें छोड़ा नहीं गया था पुलिस अपनी कार्रवाई को शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाया गया कदम कह रही तो कांग्रेस ने इसे अलोकतांत्रिक और दमनकारी बता रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!