26 May 2026, Tue
Breaking

कार्तिक पूणिमा स्नान: डीएम और एसएसपी ने मेला क्षेत्र की सुरक्षा-व्यवस्था का लिया जायजा

हरिद्वार, कार्तिक पूणिमा स्नान के अवसर पर जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोभाल ने मेला क्षेत्र की सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और पुलिसकर्मीयों को सतर्क रहने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने पूरे क्षेत्र का जायजा लेने के बाद सीसीआर में बने कंट्रोल रूम पहुंचे, जहां से पूरे मेला क्षेत्र का सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से जायजा लिया। उन्होंने ज्यादा भीड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश अधिकारियों को कंट्रोल रूम से दिये।

निरीक्षण के दौरान सीसीआर में धीराज सिंह गर्ब्याल एवं श्री प्रमेन्द्र डोभाल ने तत्पश्चात मेलाधिकारी रूम में एक बैठक की। जिसके तुरन्त बाद जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरकी पैड़ी के विभिन्न घाटों का सुरक्षा आदि की दृष्टि से श्रद्धालुओं से वार्ता की।

इस अवसर पर एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, एसपी ट्रैफिक अजय गणपति, सीओ सिटी सुश्री जूही मनराल सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!