26 May 2026, Tue
Breaking

’’विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

हरिद्वार, ’’विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ के माध्यम से जनमानस तक केंद्र सरकार की विभिन्‍न योजनाओं और उसके लाभ के बारे में प्रेरित करना है। इसी उदे्श्य से आज हरिद्वार पहुंची आईईसी वैनों को रानीपुर विधायक आदेश चौहान, भाजपा के हरिद्वार और रूड़की जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, व शोभाराम प्रजापति, जिलाधिकारी धीरज सिंह गबर्याल, मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

सोमवार को विकास भवन रोशनादबाद में ’’विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ के मौके पर रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत लगातार प्रगति कर रहा है तथा उन्होंने जो एक विकसित भारत का संकल्प लिया है, उसी के निमित्त विकसित भारत संकल्प यात्रा ग्राम पंचायत/नगर निकाय/स्थानीय निकाय तक पहुंचेगी तथा जो भी शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के लिये योजनायें चल रही हैं, उन योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के साथ ही इन योजनाओं का लाभ आम जन को उपलब्ध कराया जायेगा।

इस दौरान जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल ने ’’विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ के उद्देश्य का उल्लेख करते हुये बताया कि इसके अन्तर्गत जिन लाभार्थियों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ अभी तक किन्हीं कारणों से नहीं मिल पाया है, तो उन्हें इसके तहत आच्छादित किया जायेगा। जनपद के सभी ग्रामों तथा स्थानीय निकायों में निर्धारित कार्यक्रमानुसार पहुंचेगी।

वही, मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रतीक जैन ने इस अवसर पर कहा यह भारत सरकार की शहरी व ग्रामीण योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार तो करेगी ही साथ ही जहां-जहां पर भी यह वैन जायेगी, वहां पर बहुद्देशीय कैम्प भी लगाये जायेगे, जिनमें लोगों के सर्वांगीण विकास के लिये जितनी भी योजनायें चलाई जा रही हैं, उनकी जानकारी देते हुये, उनका लाभ लोगों को घर बैठे-बैठे मिल सके, इसके प्रयास किये जायेंगे।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोभाल, पीडी केएन तिवारी, डीपीआरओ अतुल प्रताप सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश सहित सम्बन्धित जन-प्रतिनिधि/अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!