22 Jul 2026, Wed

तहसील दिवस पर शिकायतों का निस्तारण करने के दिए निर्देश

हरिद्वार, हरिद्वार तहसील में उप जिलाधिकारी अजयवीर सिंह की अध्यक्षता में दिसम्बर के प्रथम मंगलवार कों तहसील दिवस का आयोजन सम्पन्न हुआ। इस दौरानं विभिन्न विभागों से जुड़ी कुल 44 शिकायतें दर्ज की गयी। जिसमें से एक दर्जन से अधिक शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष शिकायतों पर सम्बन्धित अधिकारियों को एक पखवाडे के भीतर निस्तारण करने के निर्देश दिये हैं।

तहसील दिवस में ई.ई.लोनिवि सुरेश तोमर, तहसीलदार रेखा आर्या, जिला समाज कल्याण अधिकारी टीआर मलेठ, क्षेत्रीय अधिकारी चकबंदी जयवीर, गन्ना विकास विभाग से रणधीर, श्रम विभाग से अरविन्द सैनी, खेल विभाग से प्रदीप सिंह के अलावा सम्बंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!